महासमुन्द
छत्तीसगढ़ संवाददाता
महासमुंद, 9 जुलाई। सरायपाली पुलिस ने महुआ शराब की अवैध रूप से बिक्री करने वाले दो युवक को गिरफ्तार है। इसके पास से 260 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया है। इसकी कीमत 52 हजार रुपए बताई गई है। इसके साथ ही आरोपियों से शराब बनाने का बर्तन व अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
थाना प्रभारी वीणा यादव ने बताया कि ग्राम झालपाली तालाब के पास रात साढ़े आठ बजे 260 लीटर महुआ शराब जब्त किया है। इसके साथ ही शराब की अवैध बिक्री के आरोप में ग्राम झालपाली निवासी अनिल साहू (28) एवं लिलाधर बरीहा (18) को गिरफ्तार किया है। ये लोग तालाब के पास महुआ शराब का बनाकर उसे अवैध बिक्री करने के लिए रखे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर वहां से 2 नग प्लास्टिक ड्रम में 80-80 लीटर, 2 नग प्लास्टिक ड्रम में 30.30 लीटर, 1 नग के सफेद प्लास्टिक जरिकेन में 10 लीटर, 15 लीटर वाली 2 प्लास्टिक जरीकेन में 15-15 लीटर लीटर शराब भरा हुआ था, जिसे जब्त कर लिया गया है।