महासमुन्द
गांजा तस्करी, 2 गिरफ्तार
09-Jul-2021 5:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 9 जुलाई। राष्ट्रीय राजमार्ग-53 बार रोड ओवरब्रिज पिथौरा के पास पुलिस ने बाइक में सवार दो युवकों को गांजा तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है।
ये दोनों ओडिशा से गांजा लेकर पिथौरा की ओर आ रहे थे। इनके पास से 3 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत 38 हजार रुपए आंकी गई है। इनके पास से तस्करी में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया। गांजा तस्करी के आरोप में ग्राम डांगपाली थाना भेडेन जिला बरगढ़ ओडिशा निवासी सुधीर पुरोहित (41) एवं खुटलीपाली थाना भेडेन जिला बरगढ़ ओडिशा निवासी हंसराज शर्मा (51) को गिरफ्तार किया है। ये दोनों बाइक में सवार थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे