महासमुन्द

शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप, गिरफ्तार
09-Jul-2021 5:39 PM
शादी का झांसा देकर नाबालिग से  रेप, गिरफ्तार

महासमुंद, 9 जुलाई। खल्लारी पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से रेप करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक अपने प्रेम जाल में फांस कर नाबालिग का लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी युवक ने जब शादी करने से इंकार किया तो नाबालिग ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 

थाने से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग से रेप के आरोप में ग्राम रैताल निवासी नंदलाल सबर को गिरफ्तार किया है। युवक और नाबालिग की मुलाकात उत्तरप्रदेश के कानपुर में हुई थी। युवक व नाबालिग के परिजन कानुपर में ईंट बनाने का काम करते थे, वहीं उनकी मुलाकात हुई और युवक ने नाबालिग को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसे शादी का प्रलोभन देकर रेप करता रहा।
 


अन्य पोस्ट