महासमुन्द

संसदीय सचिव के प्रयास से 19 लाख की स्वीकृति
08-Jul-2021 6:45 PM
संसदीय सचिव के प्रयास से 19 लाख की स्वीकृति

महासमुंद, 8 जुलाई। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से क्षेत्र में विकास कार्यो के लिए 19 लाख की स्वीकृति मिली है। राशि स्वीकृत होने पर क्षेत्रवासियों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर का आभार जताया है। ग्राम पंचायत अचानकपुर में पीडीएस भवन तथा ग्राम उमरदा व बेमचा में मुक्तिधाम निर्माण की मांग की जा रही थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर की पहल व प्रयास से अचानकपुर में 9.50 लाख की लागत से पीडीएस भवन तथा ग्राम उमरदा में 4.75 लाख रुपए व ग्राम बेमचा में 4.75 लाख की लागत से मुक्तिधाम निर्माण के लिए स्वीकृति मिली है। राशि स्वीकृति पर त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव, ढेलू निषाद, थनवार यादव, मीरा चैधरी, हेमंत चंद्राकर, केशव चैधरी, गजानंद पटेल, प्रहलाद चंद्राकर, हरीश चंद्राकर, देवेंद्र चंद्राकर, रोशन चंद्राकर आदि ने आभार जताया है।
 


अन्य पोस्ट