महासमुन्द

शुद्ध पेयजल सबसे प्राथमिकता का कार्य
07-Jul-2021 5:22 PM
शुद्ध पेयजल सबसे प्राथमिकता का कार्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 जुलाई।
कलेक्टर डोमन सिंह ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक के बाद जिला जल व स्वच्छता मिशन की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि शुद्ध पेयजल सबसे प्राथमिकता का कार्य है। उन्होंने कहा कि स्कूलों व आंगनबाडिय़ों में बच्चों को और अन्य संस्थाओं में सभी को शुद्ध पेयजल मिले यह शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। यह काम समय-सीमा में हो यह सुनिश्चित किया जाए।

कार्यपालन अभियंता जल संसाधन आरके शुक्ला ने जिला जल व स्वच्छता मिशन की प्रगति की जानकारी दी। इन स्कूलों में ग्राम पंचायत द्वारा उनके पास उपलब्ध 15 वित्त आयोग के मद टाइड फंड से किया जाएगा। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकाश छिकारा, वन मण्डलाधिकारी पंकज राजपूत, अपर कलेक्टर जोगेन्द्र कुमार नायक सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे। 
 


अन्य पोस्ट