महासमुन्द

आरएमए पर कर्मियों से दुव्र्यवहार का आरोप
06-Jul-2021 6:59 PM
आरएमए पर कर्मियों से दुव्र्यवहार का आरोप

संसदीय सचिव से शिकायत, कार्रवाई की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 6 जुलाई।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांकरा में पदस्थ आरएमए पर कर्मचारियों के साथ दुव्र्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत लेकर कर्मचारियों ने सोमवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की।

सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांकरा सेक्टर के कर्मचारी भारती प्रधान, गिरजा साहू, राजेश साहू, दीपांजलि भोई, अनीरिता सोना, अमृता चरण, दयाराम साहू, देवकुमारी, विनोद प्रधान व अमरजीत सिंह रामगढिय़ा आदि ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान कर्मचारियों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांकरा में पदस्थ आरएमए द्वारा कर्मचारियों के साथ दुव्र्यवहार किया जाता है। जिससे उन्हें मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सभी कर्मचारी उनके अधीनस्थ रहकर काम करने में असमर्थ है। 

उन्होंने आरएमए को उनके मूल पदस्थापना स्थल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटेवा पदस्थ करने की मांग की। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
 


अन्य पोस्ट