महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 जुलाई। सिंघोड़ा पुलिस ने रेहाटीखोल अंतरराज्यीय चेकपोस्ट के पास बियर से भरी एक कार को पकड़ा है। कार की तलाशी के दौरान 3 पेटी बियर सहित 6 पेटी अलग-अलग कंपनी की बियर बरामद हुई। मामले में तस्करी करने वाले दो युवक को भी गिरफ्तार किया गया है, जो संबलपुर ओडिशा क्षेत्र के रहने वाले हैं। दोनों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे बियर की खेप रायपुर छोडऩे जा रहे हैं।
यह खेप किसके लिए ले जाई जा रही थी, पुलिस इसकी पतासाजी में जुट गई है। जब्त बियर की कीमत एक लाख रुपए आंकी गई है। थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू ने बताया कि शराब तस्करी के आरोप में रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्रराजपुर जिला संबलपुर ओडिशा निवासी जसकेतन जाल एवं ग्राम रेमंड जीपी टाउन थाना पाटापाली संबलपुर ओडिशा निवासी पिंकू परीडा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों लग्जरी कार क्रमांक ओडी 15 एफ 2775 में बियर की तस्करी कर रहे थे। तलाशी के दौरान कार में करीब 9 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसके अलावा परिवहन में प्रयुक्त कार एवं एक हजार रुपए नगद भी जब्त किया गया है।