महासमुन्द
30 दिवसीय नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण
02-Jul-2021 7:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 2 जुलाई। बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान महासमुंदए जो की बैंक ऑफ बड़ौदा के द्वारा प्रायोजित है, द्वारा आगामी 9 जुलाई से दोपहिया वाहन मरम्मत और 26 जुलाई 2021 से महिलाओं के लिए 30 दिवसीय नि:शुल्क आवासीय सिलाई प्रशिक्षण की शुरूआत की जाएगी।
बड़ौदा आरसेटी के निदेशक ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए इच्छुक व्यक्ति फोन नंबर पर कॉल करके या संस्थान पहुॅंचकर पंजीयन करवा कर प्रशिक्षण का लाभ ले सकते हैं। प्रशिक्षण के लिए अपने साथ बी.पी. एल राशन कार्ड, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, पासपोर्ट साइज की 03 फोटो तथा आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होना चाहिए।
प्रशिक्षण से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए कमलेश पटेल मोबाईल नम्बर 79997.00673 एवं प्रतीक साहेब गुप्ता के मोबाईल नम्बर 93402.81974 पर संपर्क कर सकते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे