महासमुन्द
सन्नी बलौदाबाजऱ युकां सह प्रभारी बने
01-Jul-2021 6:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पिथौरा, 1 जुलाई। नगर के युवा कांग्रेस नेता सन्नी रोहिल्ला को बलौदाबाजऱ जिला युवक कांग्रेस का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी ने की। ज्ञात हो कि युवक प्रदेश पदाधिकारी के कार्यों का विभाजन किया है। संगठन को मजबूत करने युवा कांग्रेस में संभाग प्रभारी, जिला प्रभारी और सह प्रभारी बनाए हैं। अब पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर यूथ कांग्रेस को मजबूत करने का काम करेंगे, साथ ही संगठन की समय-समय पर बैठक लेकर भारतीय युवा कांग्रेस और पीसीसी छत्तीसगढ़ के निर्देशों का पालन करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे