महासमुन्द

मिनी स्टेडियम के बॉल बैडमिंटन ग्राउंड में रोपे पौध
30-Jun-2021 5:44 PM
मिनी स्टेडियम के बॉल बैडमिंटन ग्राउंड में रोपे पौध

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 30 जून।
खेल एवं युवा कल्याण एवं जिला बाल बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वावधान में जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम के बॉल बैडमिंटन ग्राउंड में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर संसदीय सचिव एवं महासमुन्द विधायक विनोद चंद्राकर, स्काउट गाईड संघ के जिला अध्यक्ष दाऊ लाल चंद्राकर सहित राशि महिलांग, बादल मक्कड़, निर्मल जैन, साहिल सरफराज, बबलू हरपाल, दीपक ठाकुर, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, राजेश शर्मा, नुरेंद्र चंद्राकर, राकेश थवाईत, मोबिन कुरैशी वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि विधायक श्री चंद्राकर ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी एक-एक पौधे की जिम्मेदारी ले। जिससे उन्हें बड़े होते तक उसका देखभाल करें। इस दौरान खिलाडिय़ों ने भी पौधे की देखभाल करने की जिम्मेदारी ली। खिलाडिय़ों की मांग पर उन्होंने स्टेज निर्माण करने की अनुमति प्रदान की गई। 

स्टेज निर्माण का कार्य नगर पालिका द्वारा किया जाएगा। विधायक द्वारा अनुमति प्रदान करने की घोषणा करते ही बाल बैडमिंटन संघ के खिलाडिय़ों में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम का संचालन खेल अधिकारी धृतलहरे द्वारा किया गया एवं बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा विधायक श्री चंद्राकर का स्टेज निर्माण की अनुमति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव अंकित लूनिया, त्रिपेश साहू, अभिषेक अंबिलकर, शुभम तिवारी, रमन सिंह ठाकुर, मुरली सिंह राजपुरोहित, रेशम सेंद्रे, माही व विभिन्न खेल संघों  बॉल बैडमिंटन बास्केट बॉल, संघ क्रिकेट संघ के खिलाड़ी व पदाधिकारी उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट