महासमुन्द

शहर विकास के लिए नपाध्यक्ष का सम्मान
28-Jun-2021 5:51 PM
शहर विकास के लिए  नपाध्यक्ष का सम्मान

महासमुंद, 28 जून। नगर पालिका परिषद द्वारा दूसरे साल भी ग्रीष्म ऋतु में तीन समय पेयजल आपूर्ति और केन्द्र के मोदी सरकार से 14वें वित्त आयोग से प्राप्त 1 करोड़ 59 लाख की लागत से शहर के मध्य नेशनल हाईवे 353 पर जगमग रौशनी जैसे मूलभूत कार्यों के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित कर नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर को फलों से तौल कर शाल श्रीफल से सम्मानित किया।

इस अवसर पर सभापति एवं भाजपा पार्षद देवीचंद राठी, मनीष शर्मा, मुन्ना देवार, रिंकू चंद्राकर, पवन पटेल, माधवी सिका, मीना वर्मा, कमला बरिहा, राहुल चंद्राकर, हफीज कुर्रेशी, मंगेश टांकसाले, हेमलता संतोष यादव, शोभना अजय यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष सतपाल सिंह पाल्ली, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, प्रलय थिटे, जिला कार्यसमिति सदस्य संतोष वर्मा, राजू बाघमारे, गोलू मदनकार, महेन्द्र सिका, प्रशांत श्रीवास्तव, मनीष बंसल, भाऊराम साहू, शंभू साहू, अनुसूचित जनजाति महामंत्री सुमन सेन्द्रे, भाजुमो कोषाध्यक्ष नरेश नायक, पहलाद यादव, बल्ला कुमार, नवीन यादव, यश नायक, नवीन कुमार, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा-महिला मोर्चा-पिछड़ावर्ग मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
 


अन्य पोस्ट