महासमुन्द

आउटरीच अभियान, विधानसभावार प्रभारी नियुक्त
25-Jun-2021 5:45 PM
आउटरीच अभियान, विधानसभावार प्रभारी नियुक्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 25 जून।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने आउटरीच अभियान के लिए विधानसभावार प्रभारी महासमुंद हेतु प्रमोद चंद्राकर, खल्लारी हेतु संजय शर्मा, बसना हेतु हुलास गिरि गोस्वामी, सरायपाली हेतु सुनील शर्मा को नियुक्त किया है। इसके अंतर्गत खल्लारी प्रभारी संजय शर्मा ने बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि निषाद, शहर अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर एवं कोमाखान ब्लॉक अध्यक्ष संतोष पटेल के साथ जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर की मौजूदगी में आउटरीच अभियान के संदर्भ में बैठक ली। 

बैठक के विषय में कांग्रेस प्रवक्ता निर्मल जैन ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के रीति-नीति के अनुसार निर्देशों का पालन करते हुए कोविड 19 पीडि़तों के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की मानिटरिंग में कोरोना योद्धाओं को सूचीबद्ध करने का निर्देश जारी किया गया व इस वैश्विक महामारी मे जिनकी मौत हुई व जो संक्रमित हुए उनके सहायतार्थ जो कार्य किये जाने है, उसके लिए भी तत्पर रहने के लिए कहा गया। केंद्र सरकार की अनियोजित तालाबंदी से हुए नुकसान की भरपाई के लिए कांग्रेस जन एवं पार्टी अपना संघर्ष जारी रखेगी। इसके लिए कांग्रेस के सेक्टर प्रभारी जोन एवं बूथ के प्रभारी को भी आउटरीच अभियान के अंतर्गत कार्य करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किया गया। 


अन्य पोस्ट