महासमुन्द
लेन-देन का वीडियो वायरल, तुमगांव टीआई-एएसआई निलंबित
19-Jun-2021 11:46 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 19 जून। रुपए लेन-देन संबंधी वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने तुमगांव टीआई शरद ताम्रकार और सहायक उपनिरीक्षक विजेन्द्र चंदनिहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस हेतु पुलिस अधीक्षक के हस्ताक्षर युक्त एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें लिखा है कि अनुशासन वाले विभाग में काम करते हुए रुपए लेन देन जैसे संदिग्ध कार्य में लिप्त होने एवं आम जनता के बीच पुलिस की छवि धूमिल करने के लिए शरद ताम्रकार थाना प्रभारी और सहायक उप निरीक्षक विजेन्द्र चंदनिहा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे