महासमुन्द

4 लाख के गांजे संग हरियाणा के दो भाई बंदी
19-Jun-2021 7:15 PM
4 लाख के गांजे संग हरियाणा के दो भाई बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 जून।
 जिले की कोमाखान पुलिस ने हरियाणा की एक ट्रक से 2 क्विंटल गांजा जब्त कर दो सगे भाई चालक-परिचालक को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं और ओडिशा से गांजा लेकर मेवात जा रहे थे। जब्त गांजे की कीमत 4 लाख रुपए आंकी गई है।

कोमाखान पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को वाहनों की जांच जारी थी। इसी दौरान फॉरेस्ट नाका टेमरी में ओडिशा की ओर से आ रहे वाहन क्रमांक एचआर 74 ए 9278 को जांच के लिए रोका गया। पूछताछ में ड्राइवर ने अपना नाम तालिम (24), कंडेक्टर ने अपना नाम ताहिर (39)दोनों निवासी थाना उतावड़ जिला पलवल हरियाणा बताया।  ट्रक में भरे सामग्री के बारे में पूछने पर ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी में लोहे के पाट्र्स भरे हुए हैं। ड्राइवर ने इसके संबंध में पुलिस को कागजात भी दिखाया जिसमें 8240 किग्रा लोहे के पाट्र्स लोड होने की जानकारी थी और उसका बिल्टी भी था। लेकिन पुलिस को शंका थी कि गाड़ी में कुछ और भी हो सकता है। इसी शंका के आधार पर पुलिस की टीम ने गाड़ी से सामान हटाकर देखा तो उसमें 5 प्लास्टिक की बोरियों में भरा हुआ 20 पैकेट गांजा मिला। 


अन्य पोस्ट