महासमुन्द

महुआ शराब के साथ अधेड़ गिरफ्तार
19-Jun-2021 7:12 PM
महुआ शराब के साथ अधेड़ गिरफ्तार

महासमुंद, 19 जून।  पिथौरा पुलिस ने 40 लीटर महुआ शराब के साथ एक अधेड़ को गिरफ्तार किया है। मामला पिथौरा थाना क्षेत्र के कैलाशपुर डोंगरीपाली का है। पुलिस के अनुसार काशी राम यादव (50)से उसके खेत में बनी झोपड़ी में 5-5 लीटर वाली 6 जरिकेन में 30 लीटर व एक सफेद रंग के 10 लीटर वाली जरिकेन में 10 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब जब्त किया। 


अन्य पोस्ट