महासमुन्द

स्वास्थ्य सुविधाओं और टीकाकरण व्यवस्थाओं का जायजा
18-Jun-2021 8:26 PM
 स्वास्थ्य सुविधाओं और टीकाकरण  व्यवस्थाओं का जायजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 18 जून।
कलेक्टर डोमन सिंह ने महासमुंद ब्लॉक के विभिन्न टीकाकरण सेंटर्स का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने जरूरी स्वास्थ्य सुविधाओं और टीकाकरण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पहले जिला मुख्यालय से लगे हुए ग्राम तुमाडबरी व उप तहसील पटेवा के अंतर्गत पतईमाता पहुंचे।

कलेक्टर ने इस केंद्र पर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग टीका लगाने पहुंचे लोगों से चर्चा की और कहा कि अपने पात्र मित्र और नाते रिश्तेदारों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों व नर्सों से चल रहे टीकाकरण कार्य के प्रगति की जानकारी ली और कहा की वैक्सीन वेस्ट न हो। उन्होंने लोगों से कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा। इस दौरान पतईमाता ग्राम प्रमुख 65 वर्षीय जानु राम ध्रुव ने उन्हें बताया कि उन्होंने सर्वप्रथम कोविड.19 का प्रथम व द्वितीय डोज का टीका लगाया है और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहा हूं। इस पर कलेक्टर ने उन्हें शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ आकाश छिकारा, एसडीएम सुनील कुमार चन्द्रवंशी, नायब तहसीलदार देवेन्द्र नेताम व क्षीरसागर बघेल उपस्थित थे।  

 


अन्य पोस्ट