महासमुन्द
महुआ शराब जब्त, 1 बंदी
14-Jun-2021 5:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पिथौरा, 14 जून। स्थानीय पुलिस ने 30 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार शनिवार को 30 लीटर महुआ शराब एवं 1 लीटर अंग्रेजी शराब कीमत 7200 रुपए गिरना निवासी मनसाय यादव के कब्जे से जब्त कर थाना पिथौरा में 34(2) के तहत कार्यवाही की गई है। आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर स्थानीय एसडीओपी पुपलेश पात्रे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी केशव कोशले के नेतृत्व में कई गयी। इसके पूर्व भी स्थानीय पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग के पास ओवर ब्रिज के नीचे 5 किलो गांजा के साथ दो आरोपियों को पकड़ कर नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की थी।
महुआ शराब एवं सरकारी शराब के पकड़े जाने के मामले प्रतिदिन सामने आ रहे हंै।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे