महासमुन्द

पुरानी रंजिश में ब्लेड से वार, दो फरार
14-Jun-2021 4:52 PM
पुरानी रंजिश में ब्लेड  से वार, दो फरार

महासमुंद, 14 जून। पुरानी रंजिश के चलते सिर पर ब्लेड से वार करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ पीडि़त ने रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी फरार है।  जिले के थाना खल्लारी के ग्राम कोमा में आज पीडि़त नंदेश्वर सोनी  (27)कोमा ने इंद्रजीत दीवान (25) एवं प्रेम सागर (23) कोमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी का आरोप है कि अनावेदक ने पुरानी रंजिश के चलते पीडि़त के सिर पर ब्लेड से वार कर जख्मी कर दिया है। इससे पीडि़त का सर फट गया है। 

मौके पर 108 एंबुलेंस के पहुंच जाने पर पीडि़त को उचित उपचार हेतु बागबाहरा सीएचसी भेजा गया। पुलिस को आरोपी मौके पर अनुपस्थित मिले। पीडि़त पक्ष ने थाने जाकर रिपोर्ट कराई है।
 


अन्य पोस्ट