महासमुन्द

बाइक पेड़ से टकराई, दो घायल
13-Jun-2021 5:29 PM
बाइक पेड़ से टकराई, दो घायल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 13 जून।
सरायपाली एनएच-53 खम्हारपाली बैरियर के आगे अनियंत्रित बाइक में पेड़ टकरा जाने से एक युवक की मौत हो गई, वहीं दो घायल हो गए।
 घायलों को उपचार अस्पताल में चल रहा है। बीते 10 जून को दोपहर ढा़ई बजे ग्राम भरसापाली निवासी अमित बुड़ेक की सडक़ हादसे में मौत हो गई है, वहीं विनोद भोई एवं सरोज भाई घायल हो गए है। ये तीनों अपने बाइक से खम्हारीपाली से सरायपाली की ओर जा रहे थे। ग्राम छुईपाली जाने वाली ग्राम छिबर्रा के के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

 


अन्य पोस्ट