महासमुन्द

भूपेश सरकार टीकाकरण के लिए संकल्पित-कृष्णा
12-Jun-2021 7:56 PM
 भूपेश सरकार टीकाकरण के लिए संकल्पित-कृष्णा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 12 जून। महासमुंद नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार चंद्राकर ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि प्रदेश की भूपेश सरकार बिना भेदभाव प्रदेशवासियों को कोरोना टीकाकरण के लिए संकल्पबद्ध है और भाजपाई केवल अफवाह फैलाकर सरकार के टीकाकरण काम में बाधा डालने का प्रयास कर रहे हैं। 
उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार अपने मंशानुरूप सभी प्रदेशवासियों को नि:शुल्क टीकाकरण के लिए संकल्पित है। कांग्रेस शासित हमारे राज्य में भाजपाई भेदभाव के चलते टीके  की आपूर्ति समय पर नहीं हो रही है जिसके चलते प्रदेशवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। प्रदेश के वरिष्ठ भाजपाई राज्य सरकार के खिलाफ अफवाह फैलाकर राजनितिक सक्रियता दिखाकर स्वयं को जनहितैषी दिखाने का प्रयास कर रहे हंै। श्री चंद्राकर ने भाजपाइर्यों से  अपील क ी है कि टीकाकरण की राजनीति छोड़ कर जनहित के कार्यों में साथ दें। 


अन्य पोस्ट