महासमुन्द
एक साथ घूम रहे 3 दंतैल 5 दिन से अलग हो गए, गांवों अलर्ट
11-Jun-2021 3:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 11 जून। एक साथ घूम रहे तीन दंतैल पिछले 5 दिन से अलग हो गए हंै। वन विभाग द्वारा मिली लोकेशन के अनुसार एक दंतैल बलौदाबाजार डिविजन के ग्राम लवन, छतालडबरा, दूसरा इसी क्षेत्र में रवान के पास घूम रहे हैं। पिछले दो दिन से दोनों उसी क्षेत्र में है। वहीं एक दंतैल महासमुंद के ग्राम बनसिवनी, लोहारडीह के आसपास देखा गया है। टीम ने बनसिवनी, लोहारडीह, बंजारी, कौंदकेरा, सोरिद, गाड़ाघाट, गौरखेड़ा, उमरदा, मुरमाड़, पतेरापाली के ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे