महासमुन्द

मिक्चर मशीन गाड़ी से बाइक सवार टकराया-1 मौत, 1 घायल
10-Jun-2021 5:11 PM
मिक्चर मशीन गाड़ी  से बाइक सवार टकराया-1 मौत,  1 घायल

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 10 जून।
सडक़ किनारे खड़े मिक्चर मशीन की गाड़ी से बाइक सवार टकराया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को  जिला अस्पताल में लाया गया। जहां से उसे रायपुर भेज दिया गया है। ये दोनों मंदिर हसौद क्षेत्र के रहने वाले हैं। 

घटना बीती रात 9 बजे तुमगांव बस स्टैंड के आसपास की बताई जा रही है।  दोनों को डायल 112 की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां चिकित्सक ने ग्राम नारा मंदिर हसौद आरंग निवासी तोषण चंद्राकर (25)को मृत घोषित कर दिया। वहीं पीछे बैठे संजय यादव (26)घायल हो गया था। बताया जा रहा है कि ये दोनों पटेवा से वापस अपने बाइक से गांव नारा जा रहे थे। बस स्टैंड के पास पहुंचे थे कि सडक़ किनारे खड़ी मिक्चर मशीन को ठोकर मार दिये थे। 
 


अन्य पोस्ट