महासमुन्द

ट्रकों में भिड़ंत, चालक-परिचालक घायल
10-Jun-2021 4:49 PM
ट्रकों में भिड़ंत, चालक-परिचालक घायल

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 10 जून।
राष्ट्रीय राजमार्ग.53 ग्राम घोड़ारी के पास दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। इससे चालक परिचालक को चोट आई है ।  पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है। कोतवाली से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुरकुंडी थाना घारगव जिला अहमद नगर महाराष्ट्र निवासी रियाज पठान 5 जून शाम 4 बजे कोलर से ट्रक क्रमांक एमएच 14 बीडी 4227 में टमाटर लोड कर राउलकेला ओडिशा जा रहा था। बीते 7 जून के शाम 4 बजे एनएच.53 रोड ओव्हर ब्रिज के पास ग्राम घोड़ारी पहुंचा था उसी समय विपरीत दिशा से आ रही ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमवाय 7311 के चालक ने तेज रफ्तार चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे रियाज पठान व परिचालक ज्योतेष राधू वायड को चोटें आई हंै। 
 


अन्य पोस्ट