महासमुन्द

अमानक सेनेटाइजर की जांच
08-Jun-2021 6:40 PM
अमानक सेनेटाइजर की जांच

महासमुंद, 8 जून। महासमुंद कलेक्टर डोमन सिंह ने जिले में अमानक सेनेटाइजर विक्रय के संबंध में खाद्य व औषधि निरीक्षण को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया था। विक्रय किए जाने वाले हैंड सैनेटाईजर का भौतिक जांच की गई। 

मेडिकल दुकानों में हैण्ड सैनेटाईजर मानक अनुरूप पाया गया। वहीं कुछ मेडिकल स्टोर्स में से मेसर्स संजीवनी मेडिकल स्टोर्स महासमुंद व निहाल मेडिकल स्टोर नर्रा, बागबाहरा का हेंड सेनेटाइजर का सैंपल जांच के लिए राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया है।

 


अन्य पोस्ट