महासमुन्द

शराब दुकान हटाने पर किया विधायक का सम्मान
08-Jun-2021 6:39 PM
शराब दुकान हटाने पर किया विधायक का सम्मान

महासमुंद, 8 जून। एकता चौक महासमुंद में रहने वालों ने एकता चौक शराब भट्टी हटवाने को लेकर एक सादे समारोह में शारदा मंदिर में पूजा अर्चना पश्चात विधायक विनोद चंद्राकर का सम्मान किया। वार्डवासियों का मानना है कि यहां से शराब भट्टी हटाने में विधायक संघर्षशील रहे। हालांकि एकता चौक के अंग्रेजी शराब दुकान को त्रिमूर्ति कॉलोनी में शिफ्ट करने का विरोध दूसरे दिन भी जारी रहा। कॉलोनीवासियों के विरोध के चलते कल सोमवार को भी आबकारी विभाग दुकान नहीं खुलवा पाई। बताया जा रहा है कि विरोध के चलते एक बार फिर से विभाग किसी अन्य जगह पर दुकान खोलने के लिए स्थान तलाश रही है। जल्द ही त्रिमूर्ति कॉलोनी से दुकान अन्यत्र शिफ्ट की जाएगी।
 


अन्य पोस्ट