महासमुन्द

12वीं की परीक्षाएं पूरी: उत्तर पुस्तिकाएं निर्धारित परीक्षा केंद्र में जमा
07-Jun-2021 8:14 PM
12वीं की परीक्षाएं पूरी: उत्तर पुस्तिकाएं निर्धारित परीक्षा केंद्र में जमा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 जून।
कक्षा बारहवीं की परीक्षाएं पूरी हो गई है। परीक्षाएं पूरी होने के बाद रविवार से उत्तर पुस्तिकाएं निर्धारित परीक्षा केंद्र में जमा कराई गई। विगत 1 जून को जिन बच्चों ने उत्तर पुस्तिका लिया था, वे रविवार को अपने स्कूल पहुंचकर उत्तरपुस्तिका जमा कर दिया है। जिन बच्चों ने 2 जून को उत्तर पुस्तिका और प्रश्नपत्र लिया था, उन्हें हर हाल में आज अपनी उत्तरपुस्तिकाएं जमा करानी होगी। कल रविवार को जिले के सभी 247 केंद्रों में उत्तरपुस्तिकाएं जमा कराई गई। 

इसके लिए सेंटर्स में पहले से तैयारी कर ली गई थी। सेंटर्स में बकायदा थर्मल स्क्रीनिंग कर बच्चों के शरीर का तापमान मापा गया। इसके बाद बच्चों को अलग-अलग कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए बिठाया गया और उनसे उत्तरपुस्तिकाएं जमा कराई गई। 

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एस चंद्रसेन ने बताया कि जिस तरह कोविड. 19 के गाइडलाइन का पालन कर बच्चों को प्रश्न.पत्र व उत्तरपुस्तिका का वितरण किया गया था, ठीक उसी प्रकार उत्तरपुस्तिका का बंद लिफाफा उनसे वापस जमा कराया गया है। जिले में अधिकांश उत्तरपुस्तिकाएं जमा हो गई है। दो तीन प्रतिशत बच्चे शेष हैं, जो आज जमा करेंगे। जमा होने के बाद जिले से उत्तरपुस्तिकाओं का एक्जाई रिपोर्ट तैयार कर एक साथ उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन के लिए माशिमं को भेजेंगे। हालांकि अभी इसके संबंध में दिशा.निर्देश नहीं आया है। बोर्ड की कॉपियों को माशिमं जिला मुख्यालय के आदर्श बालक उमा विद्यालय से भेजा जाता है। यह स्कूल बोर्ड का समन्वयक केंद्र है। इस बार भी बच्चों द्वारा जमा किए गए उत्तरपुस्तिकाओं की खेप निर्धारित समय 11 व 12 जून को यहां पहुंचेगी। इसके बाद समन्वयक केंद्र से सभी स्कूलों के उत्तरपुस्तिकाओं को एक्जाई कर सील लगाकर माशिमं को भेजा जाएगा। इसे जून महीने के अंत तक पूरा करना है। आगामी 15 जून के बाद मूल्यांकन के लिए दूसरे जिले से उत्तरपुस्तिका समन्वयक केंद्र पहुंचेगी। 
 


अन्य पोस्ट