महासमुन्द
मंत्री लखमा कल महासमुंद में
07-Jun-2021 8:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 जून। वाणिज्य एवं उद्योग तथा जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा मंगलवार 8 जून को महासमुंद आयेंगे। प्रभारी मंत्री श्री लखमा के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वे राजधानी रायपुर से प्रात: 10 बजे प्रस्थान कर प्रात:11 बजे महासमुंद पहुंच कर जिला पंचायत के सभाकक्ष में वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम पर चर्चा कर जीवनदीप समिति की बैठक लेंगे।
मंत्री जिला स्तरीय विभागीय गतिविधियों एवं निर्माण कार्यों तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन की भी समीक्षा करेंगे। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखमा शाम को 5 बजे महासमुंद से रवाना होकर शाम 6 बजे रायपुर अपने निवास पहुंचेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे