महासमुन्द
महासमुंद, 7 जून। सिरपुर मार्ग ग्राम छपोराडीह के पास चार दिन पूर्व हुए सडक़ हादसे में तुमगांव पुलिस ने आरोपी माजदा ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। ट्रक के चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए बाइक सवार को ठोकर मार दिया था, जिससे बाइक सवार घायल हो गया है। निजी अस्पताल रायपुर में उसका इलाज चल रहा है।
अस्पताल ले जाने के कारण रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई है। थाने से मिली अनुसार वार्ड क्रमांक 28 मौहारीभाठा निवासी छबीराम साहू अपनी बाइक क्रमांक सीजी 04 ए 8551 से 2 जून सुबह साढ़े ग्राम छपोराडीह जा रहा था । 11 बजे गांव के पास पहुंचा था कि सिरपुर की ओर से आ रही माजदा ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेबी 4648 के चालक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे छबीराम साहू घायल हो गया।
डायल 112 के माध्यम से तुमगांव सीएचसी लाया गयाए जहां प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर भेज दिया गया।