महासमुन्द

लॉकडाउन का उल्लंघन, जुर्माना
05-Jun-2021 6:47 PM
लॉकडाउन का उल्लंघन, जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,5 जून।
कलेक्टर डोमन सिंह के आदेश के परिपालन में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम लगातार कार्रवाई रही है। इसके तहत स्वामी चौक, नेहरू चौक, बरोण्डा चौक, नगर पालिका के मुख्य मार्ग पर बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई की जा रही हैं।

शासन के निर्देशों का पालन कराने के लिए एसडीएम सुनील कुमार चंद्रवंशी, तहसीलदार मूलचंद चोपड़ा के साथ न.पा. के राजस्व उप निरीक्षक देव कुमार निर्मलकर, स्वच्छता निरीक्षक श्रीनिवास द्विवेदी के साथ मिलकर मास्क नहीं पहनने वालों, सोशल डिस्टेंस पालन नहीं करने एवं शाम 6 बजे के बाद दुकान खुला रखने वाले के ऊपर कार्रवाई  किया जा रहा है। पिछले दो दिनों में 15 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1500 रुपया समझौता शुल्क वसूला गया है। नेहरू चौक स्थित भैरव बीकानेर मिष्ठान भंडार 1000 व बीटीआई रोड के होटल और सैलून दुकान को भी 200 का शुल्क चालान की कार्यवाही की गई है। 

इस दौरान राजस्व उप निरीक्षक देव कुमार निर्मलकर द्वारा लोगों को शासन प्रशासन के निर्देशों अनुसार नियमों का पालन करते हुए सब्जी, फल, सामान्य नाश्ता होटल एवं ठेले आदि दुकानों को समय पर बंद करने व मास्क लगाने सोशल डिस्टेंस का पालन करने की समझाइश दी गयी।  इस कार्रवाई में पुलिस प्रशासन और न.पा. से सहायक राजस्व निरीक्षक जितेंद्र महंती, भागवत पेदरिया, कृष्ण कुमार वैष्णव, जय किशन सोनी, ललित साहू, चंद्रशेखर पाटकर, सेवाराम शर्मा, शुभम, अनिल शर्मा, नितेश पटेल शामिल थे।
 


अन्य पोस्ट