महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 4 जून। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ केन्द्र सरकार व छत्तीसढ़ राज्य सरकार की महंगाई की नीति के विफलता के विरोध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि केन्द्र सरकार व राज्य सरकार तत्काल इस महँगाई को रोकने इसे नियंत्रित करने अविलंब कोई ठोस कदम उठाए। आमजन की जनभावनाओं का कद्र करें अन्यथा आम आदमी पार्टी, आम जनता की इस लड़ाई को सडक़ों पर लेकर जायगी और पुर प्रदेश में जन आंदोलन छेड़ेंगी।
जानकारी दी गई है कि 3 जून को जिले भर में कार्यकर्ताओं ने महंगाई के मुद्दे में अलग अलग स्थानों में वर्चुअल धरना-प्रदर्शन किया जिसमें प्रमुख रूप से भूपेन्द्र चन्द्राकर, अभिषेक जैन, संजय यादव, सेवाराम साहू, आशिक हुसैन, संतोष चन्द्राकर, सकील खान, भूषण सिन्हा, सुजीत बंसल, योगेश राणा, लेखराम साहू, खम्हण ध्रुव, भीखम साहू, हेमलाल साहू, भुनेश्वर साहू, मिनाक्षी ठाकुर, सुषमा चौहान, चंदा यादव, गोदावरी चन्द्राकर, मुरारी प्रधान, प्रवीण सतपती, ईश्वर भारद्वाज, अजहर खान, गुरुचरण विशाल, योगेश राणा, नन्दलाल बारीक, गौतम नेताम, विमल लाल, करीम खान, संतोष पटेल, देवा राम दिवान, कैलाश जैन, आशीष वाकड़े,उदय राम निषाद, रेवाराम धीवर, गिरवर यादव, नील सिंग ठाकुर आदि आप कार्यकर्ता शामिल रहे।