महासमुन्द
देह व्यापार, 5 महिलाएं गिरफ्तार
03-Jun-2021 5:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 3 जून। तुमगांव पुलिस ने कल ओवर ब्रिज के नीचे देह व्यापार में लगी महिला दलाल समेत 5 को गिरफ्तार कर 151 की कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है।
तुमगांव थाना प्रभारी शरद ताम्रकार ने जानकारी दी है कि तुमगांव ओवर ब्रिज के नीचे कुछ देह व्यापार करने वाली महिलाएं रास्ते से गुजरने वालों को अश्लील इशारे कर बुला रही थी, जिसकी शिकायत तुमगांव पुलिस से की गई। शिकायत पर तुमगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला दलाल अनिता लहरे तुमगांव के साथ मीना तिवारी आमानाका रायपुर, काकुली दास कोलकाता, आशा कुइला कोलकाता, कुसुम सोना तिल्दा नेवरा को संदिग्ध हालात में गिरफ्तार कर 151 के तहत न्यायालय से जेल भेज दिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे