महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1 जून। आज सीजी बोर्ड कक्षा 12 वीं के बच्चों को उत्तरपुस्तिका व प्रश्न-पत्रों का बंद लिफ ाफ ा वितरित किया गया। कल ही वितरण को लेकर सभी स्कूलों में तैयारियां पूरी हो चुकी थी। प्रात: साढ़े बच्चे केंद्र पहुंचने लगे थे। कोविड.19 के गाइडलाइन के अनुसार बच्चों को इसका वितरण किया जा रहा है। बच्चे स्कूल से लिफाफा लेकर घर जाएंगे और इत्मीनान से सभी प्रश्नों को हल करेंगे। इसके बाद बच्चों को निर्धारित समय पर सभी विषयों के उत्तरपुस्तिकाओं को केंद्र में जमा करना होगा।
महासमुंद जिले में पंजीकृत 11 हजार 100 परीक्षार्थी को आज 1 से 5 जून तक सभी प्रश्न.पत्र व उत्तरपुस्तिकाएं तय केंद्रों से दी जाएगी। पेपर देने के लिए पूरे पांच दिन मिलेंगे और बच्चे इस अवधि में घर में बैठकर उत्तर लिख सकेंगे। फिर 6 वें दिन उत्तरपुस्तिकाएं जमा करना होगा। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह छात्र अनुपस्थित माना जाएगा। वितरण और जमा करने के लिए अवकाश के दिन भी केंद्र खुले रहेंगे। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एस चंद्रसेन ने बताया कि बच्चों को प्रश्नपत्र व उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण करने के लिए स्कूलों के प्राचार्य ने व्यवस्थावार समय निर्धारित किया है। आदर्श बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को सुबह 10 बजे बुलाया गया है। वितरण को लेकर सारी तैयारियां हो गई है। स्कूल में बच्चों की भीड़ न हो इसका भी ध्यान रखने प्राचार्यों को निर्देशित कर किया गया है।
आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य एस चंद्रसेन ने बताया कि कोविड.19 के गाइडलाइन के अनुसार ही वितरण होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र.छात्राओं को केंद्र में एंट्री तभी दी जा रही है, जब वे मास्क लगाकर आ रहे हैं। वहीं कोरोना पॉजिटिव आने वाले विद्यार्थी अपने प्रमाण -पत्र के साथ परिजन को आधार कार्ड व प्रवेश पत्र लेकर भेज सकते हैं। प्रत्येक परीक्षार्थियों को प्रश्न.पत्र व उत्तरपुस्तिकाओं के साथ सप्लीमेंट्री कॉपी भी मिल रही है। एक विद्यार्थी को 6 विषय की परीक्षा देनी है। हर विषय की उत्तरपुस्तिका के साथ एक.एक सप्लीमेंट्री कॉपी दी जा रही है। उत्तरपुस्तिका 20 पेज की है।
गौरतलब है कि 12वीं बोर्ड के प्रश्न-पत्र संबंधित केंद्रों ने अपने पास थाने में जमा कराया था। घर से परीक्षा देने संबंधी माशिमं के निर्देश के बाद प्राचार्यों को प्रश्न.पत्र और उत्तर पुस्तिकाओं का पैकेट तैयार करने के निर्देश पहले ही दे दिए गए थे। उक्त परीक्षा केंद्रों में बच्चों की दर्ज संख्या के अनुसार लिफ ाफे में बंद पैकेट तैयार कर लिया गया था। इस बंद पैकेट में मुख्य कॉपी, प्रश्न.पत्र के साथ सप्लीमेंट्री कॉपी भी है। इस पैकेट के बाहर विद्यार्थी का रोल नंबर और नाम लिखा जाएगा।
जानकारी मिली है कि परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका में प्रश्नों का उत्तर स्वयं लिखेगा। उत्तर पुस्तिका के पहले पृष्ठ पर रोल नंबर, विषय कोड, हस्ताक्षर, तारीख लिखना अनिवार्य होगा। जितनी उत्तर पुस्तिकाएं मिलेगी, उन सभी को केंद्र में जमा करना होगा। यदि किसी उत्तर पुस्तिका का उपयोग नहीं हुआ तो भी उसे जमा करना अनिवार्य होगा। परीक्षार्थी उत्तर पुस्तिका निर्धारित परीक्षा केंद्र में कार्यालयीन समय में स्वयं जमा करेंगे। डॉक, पोस्ट या पालकों से भेजने पर उत्तर पुस्तिका स्वीकार नहीं किए जाएंगे। केवल कोविड पॉजिटिव बच्चों के पैरेंट्स उत्तरपुस्तिका जमा कर सकेंगे। निर्धारित केंद्र से उत्तर पुस्तिका लेने के बाद छठवें दिन जमा करना अनिवार्य है। यदि परीक्षार्थी निर्धारित समय पर कॉपी जमा नहीं करेगा तो वह फेल माना जाएगा। उदाहरण के लिए केंद्र से जो भी परीक्षार्थी एक जून से उत्तर पुस्तिका व प्रश्न.पत्र ले जाएगाए तो उसे 6 जून तक जमा करना अनिवार्य है।