महासमुन्द

कुछ गतिविधियों में ढील के साथ महासमुंद में लॉकडाउन यथावत
01-Jun-2021 7:40 PM
कुछ गतिविधियों में ढील के साथ महासमुंद में लॉकडाउन यथावत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 जून।
जिले में कोविड.19 के संक्रमण को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डोमन सिंह ने जिले में कोविड.19 पॉजिटिव प्रकरणों की संख्या में गिरावट के बीच बीते समय में घोषित लाकडाउन को आगामी आदेश तक यथावत रखा है। कलेक्टर का कहना है कि कोविड.19 से होने वाली मौतों की संख्या अभी भी चिन्ता का विषय है। इसके लिए उन्होंने कोरोना वायरस की चेन को तोडऩे के लिए सम्पूर्ण महासमुन्द जिले में कंटेनमेंट जोन की अवधि को व्यापक लोकहित में बढ़ाया गया है। अत: अभी भी महासमुंद में दुुकानें पूर्वनिर्धारित समय पर खुलेंगी और बंद होंगी। सभी दुकानें शाम 5 बजे जक ही खुली रहेंगी, रात्रि कफ्र्यू होगी और रविवार को पूर्ण लाकडाउन रहेगा। 

जिला दण्डाधिकारी ने जारी आदेश में कहा है कि महासमुन्द जिला अंतर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र पूर्ववत् कंटेनमेंट जोन रहेगा। इस अवधि में महासमुन्द जिले की सभी सीमाएं पूर्णत: सील रहेगी। उपरोक्त समयावधि में महासमुन्द जिला अंतर्गत सभी केन्द्रीय, शासकीय, सार्वजनिक, अद्र्ध.सार्वजनिक कार्यालय आम जनता हेतु बंद रहेंगे किन्तु कार्यालयीन प्रयोजन हेतु 50 प्रतिशत स्टॉफ  के साथ खुलेंगे। टेलीकॉम, रेलवे एवं एयरपोर्ट संचालन व रख.रखाव से जुड़े कार्यालय, वर्कशॉप, रेक प्वांइट पर लोडिंग.अनलोडिंग का कार्य, खाद्य सामग्री के थोक परिवहनए धान मिलिंग हेतु परिवहन की अनुमति पूर्ववत् रहेगी। स्कूल एवं कॉलेज विद्यार्थियों हेतु बंद रहेंगे। शासन से अनुमति प्राप्त समस्त परीक्षाओं को छोडक़र कोचिंग क्लासेस सहित अन्य समस्त शैक्षणिक गतिविधियां बंद रहेगी। 

लॉकडाउन के दौरान रविवार को छोडक़र अन्य दिनों में अधिकतम अपरान्ह 5 बजे तक निम्न गतिविधियों के संचालन के लिए अनुमति प्रदान की गई है। कृषि क्षेत्र में बीज, उर्वरक, कीटनाशक विक्रय हेतु दुकान, गोडाउन तथा कृषि मशीनरी के विक्रय, मरम्मत के लिए दुकानों को खुलने की अनुमति होगी। ऑटा.चक्की संचालन हेतु अनुमति रहेगी। गली.मुहल्लों एवं कॉलोनियों में स्थित एकल किराना दुकानें खुल सकेंगी किन्तु स्थापित बाजारए मॉलए सुपर बाजार में स्थित दुकानें नहीं खुलेंगी। मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग, नियमित सेनिटाईजेशन एवं भीड़भाड़ नहीं होने देने की शर्त का कड़ाई से पालन कराने के आदेश हैं।

प्रत्येक रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रखा जाएगा। इस दौरान केवल अस्पताल, क्लिनिक, मेडिकल दुकान, पेट्रोल पम्प निर्धारित समयावधि में एलपीजी पैट शॉप, न्यूजपेपर, दुग्ध वितरण तथा वस्तुओं, सेवाओं की होम डिलीवरी के संचालन की ही अनुमति होगी। कोविड संक्रमण के रोकथाम हेतु जिले में समस्त कार्य जैसे टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, एक्टिव सर्विलांस, होम आईसोलेशन, दवाई वितरण आदि, पूर्वानुसार चलते रहेंगे। 
 


अन्य पोस्ट