महासमुन्द

अंकित बागबाहरा अंतत: कांग्रेस से निष्कासित
30-May-2021 6:02 PM
अंकित बागबाहरा अंतत: कांग्रेस से निष्कासित

महासमुंद, 30 मई। बागबाहरा ग्रामीण कांग्रेस के प्रथम ब्लॉक अध्यक्ष अंकित बागबाहरा उर्फ  अंकित अग्रवाल को अंतत: कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया है। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंकित को 6 साल के लिए पार्टी से बाहर किया गया है। जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में अनुमोदन के बाद विधिवत रूप से अंकित को निष्कासित कर दिया गया है। 

मालूम हो कि अंकित ने क्षेत्र के बहुसंख्यक साहू समाज पर अनर्गल टिप्पणी वाला वीडियो वायरल किया था जिसका कई समाज प्रमुखों ने विरोध किया था। अंकित को इसी मामले में बागबाहरा थाने में गिरफ्तार भी किया गया था। समाज के लोग अंकित को कांग्रेस से निष्कासित करने की मांग करते रहे। 
 


अन्य पोस्ट