महासमुन्द
जान से मारने की धमकी, जुर्म दर्ज
28-May-2021 6:28 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 28 मई। पिथौरा के खुटेरी निवासी महिला से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पिथौरा थाने में शिकायत दर्ज की गई है। पिथौरा पुलिस ने गांव के ही सेवक राम निषाद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रार्थी महिला के मुताबिक बीते 25 मई की रात 8 बजे सेवक राम ने शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। दूसरे दिन इसी मामले को लेकर गांव में बैठक हुई लेकिन उक्त मीटिंग में सेवक राम नहीं आया। इसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे