महासमुन्द
चोरी की स्कूूटी बेचने ग्राहक की तलाश करते युवक गिरफ्तार
28-May-2021 6:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 मई। थाना बागबाहरा की टीम ने कल कृषि उपज मंडी के सामने चोरी के स्कूटर को बेचने ग्राहक की तलाश करते एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी का नाम देवदत्त दुबे (24) कुशालपुर मलसाय तालब के पास थाना पुरानी बस्ती रायपुर जिला रायपुर है। उसकेपास एक पुरानी इस्तेंमाली सफेद रंग की एक्टिवा कीमती करीबन 40 हजार रुपये मिला। संदेही से उक्त वाहन के संबंध में कडाई से पूछताछ करने पर 22 मई को भाठांगांव रायपुर से चोरी करना बताया। उक्त वाहन को समक्ष गवाहन जब्त कर पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। जब्त स्कुटी चोरी का होने से आरोपी के खिलाफ धारा 41-1़4, जाफौ तथा 379 भादवि दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे