महासमुन्द

झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर अफसरों-कर्मियों ने ली शपथ
26-May-2021 8:33 PM
 झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर अफसरों-कर्मियों ने ली शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुन्द, 26 मई। कलेक्ट्रेट परिसर में कल कलेक्टर डोमन सिंह सहित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर शहीद नेताओं और जवानों को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने छत्तीसगढ़ राज्य को पुन: शांति का टापू बनाने हेतु संकल्पित रहने कीशपथ ली। इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय परिसर के संबंधित विभिन्न शाखाओं एवं विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इसके अलावा जिला पंचायत, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पॉलीटेक्निक, आयुर्वेद विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, कोषालय, जनसम्पर्क विभाग, आबकारी विभाग, नगर सेना, नगरीय निकाय, कृषि विभाग, तहसील कार्यालय, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना, परिवहन, उद्योग, क्रेडा, लोक निर्माण विभाग, जनपद पंचायत, पशु चिकित्सा विभाग, खेल विभाग कार्यालय सहित अन्य सभी शासकीय कार्यालयों में झीरम श्रद्धांजलि दिवस की शपथ दिलाई गई।

शहर में निर्धारित किया गया नो पार्किंग जोन

एसपी ऑफिस से सुभाष चौक होते हुए रामनिवास टॉकीज व गांधी तिराहा से महात्मा गांधी मार्ग होते हुए रामनिवास टॉकीज तक रहेगा नो पार्किंग

रायगढ़, 26 मई। शहर के मध्य यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए कलेक्टर  भीम सिंह ने शहर के मध्य स्थल को नो पार्किंग जोन घोषित किया है। इसमें एसपी कॉन्प्लेक्स से सुभाष चौक होते हुए रामनिवास टॉकीज तक और गांधी तिराहा से महात्मा गांधी मार्ग होते हुए रामनिवास टॉकीज तक नो पार्किंग जोन रहेगा। यहां वाहनों को पार्किंग करने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

शहर के मध्य यातायात को सुगम बनाने की शहरवासियों की मांग रही है। इसे देखते हुए ही निगम प्रशासन ने शहर के सबसे व्यस्ततम दो मार्ग को नो पार्किंग जोन एरिया घोषित करने का प्रस्ताव बनाकर जिला प्रशासन को भेजा था। इसमें कलेक्टर भीम सिंह ने छत्तीसगढ़ मोटरयान अधिनियम 1994 के नियम 215 के अनुसार एसपी कॉन्प्लेक्स से सुभाष चौक होते हुए रामनिवास टॉकीज तक और गांधी प्रतिमा तिराहा से महात्मा गांधी मार्ग होते हुए रामनिवास टॉकीज तक नो पार्किंग जोन घोषित किया है। इन मार्गों पर वाहनों की पार्किंग के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह ओवरब्रिज के नीचे मार्किंग स्थल पर पार्किंग की अनुमति होगी। वाहनों की पार्किंग के लिए भी पार्किंग जोन घोषित किया गया है। इसमें इतवारी बाजार गांधी गंज में चार पहिया वाहन और एसपी कॉन्प्लेक्स एवं नगर निगम कार्यालय में दोपहिया वाहनों की पार्किंग की सुविधा शहर वासियों को मिलेगी। कमिश्नर ने शहरवासियों से नो पार्किंग जोन में वाहनों की पार्किंग नहीं करने और पार्किंग जोन में ही वाहनों को व्यवस्थित पार्किंग करने की अपील की है। 


अन्य पोस्ट