महासमुन्द

विधायक ने फार्मासिस्टो का किया सम्मान
26-May-2021 8:28 PM
विधायक ने फार्मासिस्टो का किया सम्मान

महासमुन्द, 26 मई। मंगलवार को शहर के मेडिकल स्टोर्स में पहुंचकर विधायक ने फार्मासिस्टों का अभिनंदन किया। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उनकी हौसला अफजाई करते हुए कहा कि उन्होंने इस विषम परिस्थितियों में मानवता का परिचय दिया है। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू, नेता प्रतिपक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खिलावन बघेल, ढेलू निषाद, जनपद सदस्य सचिन गायकवाड़, जनपद सदस्य प्रतिनिधि राधेश्याम घ्रुव, आवेज खान, आरिश अनवर मौजूद थे।


अन्य पोस्ट