महासमुन्द

शार्ट सर्किट से पैरावट खाक
26-May-2021 6:21 PM
शार्ट सर्किट से पैरावट खाक

महासमुंद, 26 मई। पटेवा थाना क्षेत्र के  नरतोरा में कल एक किसान के ब्यारे में रखे पैरावट में आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीण व पुलिस की टीम ने पानी डालकर आग बुझाई। हालांकि पैरा पूरी तरह जलकर खाक हो गया, लेकिन आग की लपट फैलने से बच गई। 

समय रहते आग बुझाने के बाद  एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि ब्यारे के ऊपर से बिजली का तार गुजरा है। इसी तार में अचानक शार्ट सर्किट हो गया और इसकी चिंगारी पैरावट में जा गिरी। 

ग्राम नरतोरा के बोधन पटेल पिता महेत्तर पटेल ने बताया कि इस आगजनी से करीब सात एकड़ पैरावट जलकर खाक हो गया है। बिजली के तार शार्ट सर्किट की वजह से पैरावट में आग लगी । जब धुआं उठते ग्रामीणों ने देखाए तो इसकी जानकारी दी और बाल्टीए गंजी व पाइप के सहारे पानी आग बुझाने का प्रयास किया। डायल 112 की टीम को ग्रामीणों ने सूचना भी दे दी थी। जैसे ही टीम पहुंची सभी के मदद से दो.तीन घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आरक्षक अनंत गेंड्रे ने बताया कि पैरावट के बाजू में धान भी रखा हुआ था। 
 


अन्य पोस्ट