महासमुन्द

जरनल प्रमोशन के बाद मार्कशीट की तैयारी शुरू
23-May-2021 7:12 PM
जरनल प्रमोशन के बाद मार्कशीट की तैयारी शुरू

महासमुन्द, 23 मई। कक्षा पहली से नवमीं व ग्यारहवीं के छात्र-छात्राओं को जरनल प्रमोशन देने के बाद इन सभी के मार्कशीट तैयार किए जाएंगे। इसके साथ अगली कक्षा में क्रमोन्नति देते हुए छात्र.छात्राओं की उपस्थिति रजिस्टर की तैयारी शुरू हो गई है। नए शिक्षा सत्र शुरू होने के लिए 20 दिन शेष रहा गया है। 

इस संबंध में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी व आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्य एस चंद्रसेन ने बताया कि पहली से नौवीं एवं ग्यारहवीं के छात्रों को जरनल प्रमोशन दे दिया गया है। बच्चों के मार्कशीट के साथ अगली कक्षा के लिए उनके नाम रजिस्टर किए जा रहे हैं, ताकि नए सत्र में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। मार्कशीट व रजिस्टर तैयार हो रहे हैं,  इसके साथ 15 जून से ऑनलाइन पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियां भी शुरू हो जाएंगी। इसके लिए स्कूल खुले या ना खुले।

ज्ञात हो कि कोरोना संक्रमण के कारण इस साल भी लोकल कक्षाओं की परीक्षा नहीं हुई। संक्रमण को देखते हुए शिक्षा विभाग ने लोकल कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में जरनल प्रमोशन दे दिया है।
 


अन्य पोस्ट