महासमुन्द

बच्ची की तालाब में डूबने से मौत
23-May-2021 5:10 PM
बच्ची की तालाब में  डूबने से मौत

महासमुन्द, 23 मई। पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम बरेकेल कला स्थित तालाब में नहाने गई 6 वर्षीय मासूम की डूबने से मौत हो गई। जानकरी के अनुसार नेहा साहू पिता विष्णु साहू मौहारीभांठा महासमुंद की रहने वाली है, जो वर्तमान में बरेकेल कला में निवास करती थी। वह अपने परिजन के साथ तालाब नहाने के लिए गई थी। नहाते समय वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई। घटना दोपहर 1 बजे की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को तालाब से निकाला और मर्ग कायम कर पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

 


अन्य पोस्ट