महासमुन्द
न्यायाधीशों-कर्मियों ने लगवाया दूसरा डोज
22-May-2021 8:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 22 मई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मोहम्मद जहांंगीर तिगाला ने विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी है कि जिला न्यायालय महासमुंद के समस्त न्यायाधीशों एवं कर्मचारियों को कोविड.19 का प्रथम और द्वितीय डोज लगवा लिया गया है।
हाल ही में 19 मई को जिला न्यायाधीश, अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भीष्म प्रसाद पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय महासमुंद में पदस्थ न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिजनों तथा पैरा लिगल वालंटियर्स हेतु नालसा एवं सालसा के दिशा-निर्देश के अनुपालन में जिला प्रशासन महासमुंद के सहयोग से जिला न्यायालय परिसर महासमुंद में विशेष स्वास्थय कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें 120 लोगों को टीका लगवाया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे