महासमुन्द
किसानों के खाते में पहली किश्त
22-May-2021 8:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुन्द, 22 मई। खरीफ की तैयारी के पूर्व किसानों के खाते में समर्थन मूल्य के अंतर की राशि की पहली किश्त शुक्रवार को जमा हो गई। दोपहर 12 बजे किसानों के खातों में जैसे ही राशि पहुंची, वे बैंक पहुंचे। पहले दिन ही करीब डेढ़ सौ किसान राशि निकालने के लिए जिला मुख्यालय स्थित जिला सहकारी बैंक पहुंचे थे। बैंक के नोडल अधिकारी डीएल नायक का कहना है कि जिले में 1 लाख 36 हजार 391 किसानों के खातों में 122 करोड़ रुपए पहली किश्त जमा की गई है।
किसानों की भीड़ न बढ़ जाए इसलिए रुपए खाते में जमा होते ही किसानों को बैंक प्रबंधन द्वारा टोकन का वितरण किया गया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे