महासमुन्द

बाइक संकेतक बोर्ड से टकराई, एक की मौत, एक घायल
21-May-2021 4:53 PM
बाइक संकेतक बोर्ड से टकराई, एक की मौत,  एक घायल

महासमुन्द, 21 मई। राष्ट्रीय राजमार्ग 53 रुद्रेश्वर मंदिर के पास सडक़ किनारे लगे संकेतक बोर्ड से एक बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई। इससे बाइक सवार एक की मौत हो गई। वहीं पीछे सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 17 मई दोपहर 2 बजे की है। बाइक मृतक चला रहा था। 

थाने से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पतेरापाली निवासी धीरज बारिक पिता फकीर बारिक (24) अपने दोस्त सुंदर ठाकुर को लेकर बाइक क्रमांक सीजी 06 जीयू 1579 से बरगढ़ ओडिशा गया था। वहां से लौटने के दौरान जैसे ही घंटेश्वरी मंदिर के पास पहुंच,े उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे संकेतक बोर्ड से टकरा  गई। इससे चालक धीरज बारिक व पीछे बैठे सुंदर ठाकुर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएससी में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान धीरज बारिक ने दम तोड़ दिया।
 


अन्य पोस्ट