महासमुन्द

अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री
14-May-2021 5:40 PM
अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री

महासमुंद, 14 मई। महासमुंद जिले में लाकडाउन में अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री जमकर हो रही है। जिले में 13 अप्रेल से 17 मई तक घोषित लॉकडाउन में पुलिस की मुस्तैदी के बावजूद नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रो में अवैध महुआ शराब एवं अंग्रेजी शराब की बिक्री जारी है। यह फोटो बसना से महज 8 किलोमीटर दूर बरोली ग्राम पंचायत का है। यह गांव महुआ शराब बनाने का अड्डा बन गया है। यहां के गली कूचे में खुलेआम होटल की आड़ में महुआ शराब की बिकी होती है। बरोली ग्राम में कम उम्र के ग्रामीण बच्चे भी तेजी से शराब की लत के शिकार हो रहे हैं। बरोली के एक ग्रामीण ने नाम न छापने की शर्त पर यह फोटो प्रकाशित करने के लिए उपलब्ध कराई है। 

इस मामले में लेखराम ठाकुर थाना प्रभारी पुलिस थाना बसना का कहना है कि गांव के भीतर लॉकडाउन के दरम्यान इस तरह का काम प्रतिबंधित है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। आबकारी विभाग उप निरीक्षक वतन चौधरी से भी बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे बातचीत नहीं हो पाई। 
 


अन्य पोस्ट