महासमुन्द
फेंसिंग तार से टकराकर बाइक सवार की मौत
13-May-2021 5:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 13 मई। सिरपुर मार्ग ग्राम अचानकपुर के पास एक बाइक सवार की सडक़ किनारे लगे फेंसिंग तार व सीमेंट पोल में टकरा जाने से घटना स्थल पर ही मौत गई।
इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। तुमगांव थाना प्रभारी शरद ताम्रकार ने बताया कि ग्राम फुसेराडीह निवासी बिरम सिंह घ्रुव पिता बिहारी ध्रव 35 साल अपने बाइक से सुबह छपोराडी काम से आया था। काम निपटा कर वह वापस अपने गांव जा रहा था, उसी समय ग्राम अचानकपुर मोड़ के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सडक़ किनारे वन विभाग द्वारा लगाए गए फैंसिंग तार व सीमेंट पोल से टकरा गया। इससे सिर पर गंभीर चोट आने के कारण उसकी मौत हो गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे