महासमुन्द
रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर डीएस ध्रुव का निधन
13-May-2021 3:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 13 मई। स्थानीय रमनटोला निवासी रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर डीएस धु्रव का बीती रात निधन हो गया। वे संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर के निज सचिव राहुल ध्रुव के पिता थे। उनका अंतिम संसकार कोविड नियमों के तहत उनके गृहग्राम हरदी में किया गया। उनके निधन पर संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी है।
ज्ञात हो कि श्री ध्रुव महासमुंद कलेक्टोरेट में लंबे समय तक अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। बाद इसके उनका प्रमोशन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ और उन्होंने धमतरी जिले में सेवाएं दी। तीस सितंबर 2020 को वे रिटायर हुए। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबियत खराब चल रही थी। जिस पर उन्हें रायपुर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां बीती रात उनका निधन हो गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे