महासमुन्द
उद्घाटन का दिखावा करना समझ से परे-डॉ. चोपड़ा
10-May-2021 11:24 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 9 मई। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने जिला अस्पताल में बिना ऑक्सीजन के 30 बेड के उद्घाटन पर कहा कि ऐसे कई बेड वर्तमान में खाली है फिर उसका उद्घाटन का दिखावा करना समझ से परे है। जिला अस्पताल के बाजू के जी.एन.एम. सेंटर में सामान्य कोविड मरीजों के इलाज के अनेक बेड खाली हैं। पिछले डेढ़ से दो माह में भी मात्र 30 बेडों में ऑक्सीजन पाइप लाइन न बिछा पाना स्थानीय विधायक एवं कांग्रेस के नेताओं की कोविड मरीजों के इलाज के लिए लापरवाह रवैया की निशानी है। उनका कहना है कि 18 प्लस के टीकाकरण को लेकर भी कांग्रेस सरकार पूर्णत: असफल रही है। डेढ़ लाख डोज वैक्सिन मिलने के बाद 8 दिनों में मात्र 44 हजार वैक्सीन का उपयोग कर पाना छत्तीसगढ़ की जनता की जान से खिलवाड़ है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे