महासमुन्द

कलार समाज ने दिए जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर- मास्क
04-May-2021 5:51 PM
कलार समाज ने दिए जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर- मास्क

पिथौरा,  4 मई। कोरोना आपदा में जनसहयोग का सिलसिला लगातार जारी है। व्यापारी एकता मंच के बाद अब छत्तीसगढ़ डड़सेना (सिन्हा) कलार समाज सेवा मंच पिथौरा द्वारा मंगलवार को कोविड केयर सेंटर पिथौरा के लिए समाज की ओर से 2 नग जम्बो ऑक्सीजन सिलेंडर, 1 सेट इन्वर्टर एवं बैटरी तथा 200 नग मास्क (एन 95) एसडीएम को सौंपा गया। इस अवसर पर समाज के सभी सहयोगी जन मौजूद थे। एसडीएम ने समाज के सभी सहयोगीजनों को इसके लिए धन्यवाद दिया, वहीं नगर पंचायत के अध्यक्ष आत्माराम यादव ने भी समाजजनों को मास्क देकर सम्मानित किया है।

 


अन्य पोस्ट