महासमुन्द
सामाजिक दूरी के साथ राशन वितरण
02-May-2021 11:20 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 2 मई। महासमुंद जिले में अंत्योदय श्रेणी के 50 हजार 447, प्राथमिकता श्रेणी के दो लाख 18 हजार 731, एकल निराश्रित श्रेणी के दो हजार 628, अन्नपूर्णा श्रेणी के 231 एवं नि:शक्तजन श्रेणी के एक हजार 88 राशन कार्डधारी है। इस प्रकार जिले में कुल दो लाख 73 हजार 125 राशन कार्डधारी लाभान्वित होंगे। उक्त राशन कार्ड धारियों को मई एवं जून माह के कोटे का चावल राशन दुकानों से मई माह में नि:शुल्क प्रदाय किया जा रहा है।
कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग एवं अन्य सावधानियों का पालन करते हुए राशन का वितरण किया जाएगा। जिले में पात्र कार्डधारियों को सरकार प्रत्येक माह शासकीय उचित मूल्य दुकानों से सरकारी कीमत पर राशन उपलब्ध कराने का काम कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे